Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भारत में इस साल में सबसे बड़ा कोरोना का हमला, एक दिन में मिले 72 हजार से ज्यादा संक्रमित, उत्तराखंड में चार मौत

पूरे देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो गुरुवार को कोविड के नए मामलों में बुधवार की अपेक्षा 35 फीसदी की तेजी देखी गई है।


भारत में कोरोना का संक्रमण का हमला तेज हो गया है। जिस गति के हर दिन नए संक्रमित मिल रहे हैं, उससे लग रहा है कि कहीं न कहीं चूक हो रही है। सब कुछ खुला है, लेकिन नियमों को धज्जियां ही प्रभावशाली लोग उड़ा रहे हैं। ऐसे में कोरोना कैसे थमेगा ये सवाल पूछना भी जरूरी है।
पूरे देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो गुरुवार को कोविड के नए मामलों में बुधवार की अपेक्षा 35 फीसदी की तेजी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह इस साल के एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।
इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,221,665 हो गई है। इस दौरान 459 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कारण कुल मृतकों की संख्या 1,62,927 हो गई है।
इस बार तो रिकवरी रेट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में 40 हजार 382 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं। जिसके बाद अब तक ठीक होने वालों की संख्या 11,474,683 हो गई है और रिकवरी रेट गिरकर 93.89 फीसदी हो गई है।
उत्तराखंड की स्थिति चिंताजनक
उत्तराखंड में कोरोना का फिर से विस्फोट हुआ और बुधवार 31 मार्च को 293 नए संक्रमित मिले। 118 लोग स्वस्थ हुए और चार लोगों की मौत हुई। वर्तमान में कुल एक्टिव केस भी बढ़कर 1863 हो गए हैं। वहीं, प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 100411 हो गई है। इनमें से 95330 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 1717 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सर्वाधिक संक्रमित देहरादून में 171 मिले। हरिद्वार में 70 नए संक्रमित मिले।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।