Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कोरोना के इंडियन वैरिएंट शब्द से ही केंद्र सरकार को ऐतराज, सोशल मीडिया सहित सभी पक्षों को दी चेतावनी

केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोविड- 19 का इस तरह का कोई वैरिएंट नहीं है। सरकार की ओर से कहा गया है कि WHO ने B.1.617 वैरिएंट के साथ 'इंडियन वैरिएंट' नहीं जोड़ा है।


कोरोना के सिंगापुर वैरिएंट को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के ट्विट, सिंगापुर की ओर से आपत्ति और मचे बवाल के बाद अब भारत सरकार को भी इंडियन वैरिएंट जैसे शब्द से एतराज है। इसे लेकर सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी की है। केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस के ‘इंडियन वैरिएंट’ शब्द के इस्तेमाल पर चेतावनी जारी की है और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोविड- 19 का इस तरह का कोई वैरिएंट नहीं है। सरकार की ओर से कहा गया है कि WHO ने B.1.617 वैरिएंट के साथ ‘इंडियन वैरिएंट’ नहीं जोड़ा है। इसलिए इसे इंडियन वैरिएंट कहना गलत है।

इसके साथ ही सरकार ने सभी पक्षों से ‘इंडियन वैरिएंट’ शब्द के इस्तेमाल किए गए कंटेंट को जल्द हटाने को कहा है। इसके साथ ही कहा कि इस तरह का कोई वैरिएंट नहीं है। केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए भी ये एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के ‘इंडियन वैरिएंट’ के कई देशों में फैलने की गलत खबर ऑनलाइन फैलाई जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।