आचार संहिता से पहले आनन फानन नियुक्तियों और घोषणाओं से झलक रही भाजपा की हताशा: महर्षि
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने जिस तरह से थोक के भाव नियुक्तियों के साथ ही घोषणाएं की हैं, उससे भाजपा की हताशा साफ झलकती है।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने जिस तरह से थोक के भाव नियुक्तियों के साथ ही घोषणाएं की हैं, उससे भाजपा की हताशा साफ झलकती है। भाजपा मान बैठी है कि सत्ता में उसकी वापसी संभव नहीं है, इस कारण शनिवार को देर रात तक नियुक्तियां होती रही।महर्षि ने कहा कि एमएसीपी की व्यवस्था के संबंध में नया आदेश हो या खनन पर नई चाल। अथवा आयोगों में नियुक्तियां हों, हर काम जल्दबाजी में किया गया है। यही नहीं हज कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति भी आनन फानन में की गई हैं। उन्होंने कहा की चहेतो को भरने की जल्दबाजी से साफ हो गया है कि उसका आत्म विश्वास डोल गया है और प्रदेश की जनता उसकी सत्ता से विदाई करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति यह हो गई है कि प्याज भी खाए, मार भी खाई और जुर्माना भी भरा। यानी उसकी हर कोशिश नाकाम हो रही है। महर्षि ने कहा कि पुलिसकर्मियो के ग्रेड पे के मामले में भाजपा सरकार मौन साधे रही और मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद आदेश नहीं हो पाए। नतीजतन शनिवार को भी पुलिसकर्मियो के परिजन हाड कंपाती सर्दी में भी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिसकर्मियो को धैर्य रखना चाहिए। मार्च में सरकार बनने के बाद कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



