Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

कर्नल कोठियाल का दावाः आप की सरकार बनते ही बनाएंगे सैन्यधाम, अब होगी वर्चुअल रैली

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने सैनिक की परिभाषा समझाई। साथ ही दावा किया कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही हम सैन्य धाम बनाएंगे।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने सैनिक की परिभाषा समझाई। साथ ही दावा किया कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही हम सैन्य धाम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे बाबा जसवंत सिंह हों या फिर मेजर शैतान सिंह। सेना ने इनकी याद मे मेमोरियल बनाए हैं। उन्होंने रिजांगला मेमोरियल का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेमोरियल मेजर शैतान सिंह और उन सभी बहादुरो की याद में बनाया गया, जिन्होंने देश की खातिर अपनी जान की बाजी लगा दी। दुश्मन को देश की सीमा में घुसने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह सैन्य धाम 114 दिनों में बनकर तैयार हुआ। क्योंकि यहां कुल 114 सैनिक शहीद हुए थे। इस धाम को दिखाने का मकसद यह था कि उत्तराखंड में भी ऐसे ही धाम बनाए जाने चाहिए, ताकि यहां के लोगों को सैनिकों की वीरता के बारे में जानकारी मिल सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे धाम देखकर हमारे रोंगटे खडे होते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखड एक सैन्य धाम है और सैन्य धाम को पांचवां धाम माना जाता है। उन्हेांने कहा कि एक सैनिक साढ़े सत्रह साल की उम्र में भर्ती होता है और 15 साल की नौकरी के बाद वो पेंशन आ जाता है। जब एक फौजी रिटायर होकर घर आता है तो उसके पास कई जगहों का एक्सपीरियंस होता है। उसे पहाड, निर्माण, रेस्क्यू, दुश्मन को मारना समेत कई एक्सपीरियंस होता है। साढ़े 32 साल की उम्र में जब वो घर आता है तो उसे नौकरी नहीं मिलती। उन्हेांने कहा कि उसे कई तरह से फौज में ट्रेनिंग दी जाती है। पढाई, मेडिकल कोर, बैटल कोर्स, इंजीनियर कोर्स, सिगनल रेजीमेंट, मेकेनिकल इंजीनियर आदि की। अगर इनका इस्तेमाल सरकार में किया जाए तो सरकार के कई विभागों में भ्रष्टाचार खत्म होंगे और विभाग अच्छे से चलेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ फौज का राजनीतिकरण करती है। आप पार्टी अपने सैनिक की परिभाषा जनता के सामने रखना चाहती है। हर वो सैनिक जो आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, कोस्टगार्ड, पुलिस, पैरामिलट्री फोर्स, ये तमाम लोग हमारी घोषणा के अनुरुप आते हैं। उन्होंने कहा कि हर सैनिकों के लिए हर डिपार्टमेंट में कोटा रखा जाएगा, जिसकी देखरेख सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल कोटनाला की देखरेख में करेगा। यह प्रकोष्ठ जगह जगह जाकर सुझाव ले रहा है कि आप की सरकार बनने पर सैनिकों को किस तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। जो उन सुझावों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जो भी सैनिक सरहद पर शहीद होगा उसके परिवार को तुंरत आप की सरकार बनने पर एक करोड की राशि दी जाएगी। यह हमारी सैनिक की परिभाषा है।
उन्होंने आगे मीडिया को एक वीडियों अलग दिखाते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर सवाल उठाए। बताया कि एक जनसंपर्क के दौरान जब वो कुछ बच्चों से बातें कर रहे थे। उन्हें आप पार्टी की पोस्टर लगाने की बात कर रहे थे तो बीजेपी के सोशल मीडिया ने उनकी आधी बातों को काटकार दिखाकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी। इसमें उपनर बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का दावा किया गया है, जिसका वो खंडन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब कांग्रेस और बीजेपी हमें रोकने के कई प्रयास कर रही है, लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पा रहे। पहले कांग्रेस की पीआईएल रिजेक्ट हुई और अब बीजेपी भी कांग्रेस की राह पर चल पडी है। उन्होंने कहा कि ये कट कापीपेस्ट वाले हैं, लेकिन नक्ल के लिए भी अक्ल की जरुरत होती है जो इनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें यूथ को मोटिवेट करना आता है और आगे भी करते रहेंगे। इसके साथ ही कर्नल कोठियाल ने शादाब हिन्दुस्तानी द्वारा लिखित और निर्मित एक गाने का भी विमोचन किया ।
10 जनवरी से वर्चुअली होगी नवपरिवर्तन अभियान की रैलियां
आप प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि बढ़ते केारोना के खतरे को लेकर आप पार्टी ने अपने 10 जनवरी से शुरू होने वाले नवपरिवर्तन अभियान को वर्चुअली करने का निर्णय लिया। 10 जनवरी से 16 जनवरी तक सभी रैलियों को आप नेता वर्चुअली संबोधित करेंगे। नवीन पिरशाली ने बताया कि आप पार्टी ने 10 जनवरी से पूरे उत्तराखंड के अंदर नवपरिवर्तन अभियान को तेज करने का फैसला किया और उसके लिए पार्टी ने वर्चुअल रैली करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत पार्टी 10 जनवरी से करेगी।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को पहली वर्चुअल रैली को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संबोधित करेंगे, 11 जनवरी को दूसरी वर्चुअल रैली होगी, जिसको आप पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ट नेता संजय सिंह संबोधित करेंगे। 12 जनवरी को तीसरी वर्चुअल रैली होगी, जिसको दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम संबोधित करेंगे, चौथी वर्चुअल रैली 13 जनवरी को होगी। इसे विधायक सौरभ भारद्वाज संबोधित करेंगे,14 जनवरी को अगली वर्चुअल रैली को आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी संबोधित करेंगी। 15 जनवरी को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। 16 जनवरी को पार्टी की वर्चुअल रैली गोपाल राय संबोधित करेंगे।