Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

अजब गजब हाल, पहली डोज कोविशिल्ड और दूसरी लगा दी कोवैक्सीन, कहीं एकसाथ लगा दी दोनो डोज

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिद्धार्थनगर जिले में करीब 20 लोगों को पहले कोविशिल्ड की डोज लगाई गई। जब वे दूसरी बार टीकाकरण को पहुंचे तो कोवैक्सीन लगा दी गई।

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिद्धार्थनगर जिले में करीब 20 लोगों को पहले कोविशिल्ड की डोज लगाई गई। जब वे दूसरी बार टीकाकरण को पहुंचे तो कोवैक्सीन लगा दी गई। इस लापरवाही का पता चलते ही टीका लगाने वाले भी डरे पड़े हैं। वहीं, सीएमओ ने गलती मानते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
सिद्धार्थनगर के औदहीकलां गांव के रामसूरत ने मीडिया को बताया कि उन्हें और उनके साथियों को जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक अप्रैल को कोविशील्ड लगाई गई थी। 14 मई को उन लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई।
उनके टीका लगाने के बाद जब एएनएम ने और टीका मंगवाया तब टीका जारी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उन लोगों को गलत टीका लग गया है। गलत टीका लगवाने वाले ग्रामीण अब किसी अनहोनी से डरे हुए हैं। सिद्धार्थनगर के सीएमओ संदीप चौधरी ने बताया कि यह चूक हुई है, बड़े डॉक्टरों से इस मामले की की जांच भी कराई थी। जांच रिपोर्ट आ चुकी है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
लगातार आ रहे हैं लापरवाही के मामले
इसके पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में ऐसी ही एक लापरवाही यूपी के शामली में भी नजर आई थी। यहां कुछ गांव वालों को कोरोना की वैक्सीन के बजाय एन्टी रेबीज इंजेक्शन लगा दिए गए थे। इसकी जानकारी तब हुई जब कांदला के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर 72 साल की अनारकली ने टीका लगवाने के बाद एएनएम को अपना आधार कार्ड दे कर कहा कि वह उनका आधार नंबर दर्ज कर लें। अनारकली कहती हैं कि इस पर एएनएम ने कहा कि कुत्ता काटने का टीका लगाने पर आधार की जरूरत नहीं होती। तब उन्हें पता चला कि उन्हें कुत्ता काटने पर लगने वाला इंजेक्शन लगा दिया गया है।
इसी तरह कानपुर देहात में भी स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। कानपुर देहात में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक एएनएम मोबाइल पर बात करने में इतनी मश्गूल थी कि उसने एक ही महिला को दो बार टीका लगा दिया। जब महिला ने एएनएम से पूछा कि-क्या अब दोनों डोज एक ही दिन लग रही है, तब एएनएम ने महिला से नाराजगी के साथ कहा कि तुम टीका लगवाने के बाद यहां से हटीं क्यों नहीं। तुम्हारी गलती के कारण दो बार टीका लग गया। तब कानपुर देहात के सीएमओ ने कहा था कि वह इसके बाद टीका लगाए जाने वाली जगह पर मोबाइल ले जाने पर रोक लगा देंगे।