Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

युवती के प्रेम में पड़ा एक बेटी का पिता, दोनों ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

एक बच्ची का पिता युवती के प्रेम में पड़ गया। दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिक की। हालत बिड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक बच्ची का पिता युवती के प्रेम में पड़ गया। दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिक की। हालत बिड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, युवक की हालत में सुधार है। मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर क्षेत्र का है।
पीरूमदारा बंदोबस्ती निवासी राजकुमार गांव में ही एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। उसी फैक्ट्री में टांडा गांव की एक युवती भी काम करती है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक युवक हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक व युवती को आईसीयू में भर्ती कर लिया। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की। उन्हें युवक व युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह फैक्ट्री में काम करने के लिए निकली थी। पुलिस ने भी दोनों से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन हालत खराब होने की वजह से वह कुछ नहीं बता पाए। पुलिस अब पूछताछ के लिए उनके पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक विवाहित है। उसकी एक बेटी भी है।