Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

खटीमा में न्यूजीलैंड से आए डेलिगेशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

न्यूजीलैंड से आए प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। प्राइमरी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी तथा न्यूजीलैंड के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस इन दिनों उधमसिंह नगर जिले में आए हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये प्रोफेसर और वैज्ञानिक उधम सिंह नगर के तहसील किच्छा, गदरपुर, काशीपुर के अंतर्गत भारत सरकार की ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म योजना के लाभार्थियों के फार्मो का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही इसका अध्ययन किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।