Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तराखंड के दून सहित कई जिलों में कोहरे और पाले से हुई दिन की शुरुआत, कल पड़ेगी गजब की सर्दी

उत्तराखंड एक बार फिर से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। यानि कि बारिश की संभावना नहीं है और इसी तरह का मौसम 23 जनवरी तक रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरे छा रहा है। आज शुक्रवार 19 जनवरी की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में कोहरा छाया रहा। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। कल से और कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 19 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। कल 20 जनवरी को और अधिक सर्दी बढ़ेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री रह सकता है। 21 और 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम तापमान क्रमशः पांच और चार डिग्री, 23 और 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहेगा। यानि इन दो दिन जोरदार सर्दी पड़ेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

25 और 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम तापमान क्रमशः चार और सात डिग्री रहने की संभावना है। आज देहरादून में कोहरे के साथ ही बादल भी छाए हुए हैं। इसके बाद 21 से 23 जनवरी, 25 व 26 जनवरी को देहरादून में बादल रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।