Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

250 किमी की स्पीड से दौड़ रही थी कार, साथी बोला 300 तक स्पीड मार, एक ने कहा चारों मरेंगे, फिर सच हुई बात

यूपी के लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। अब इस हादसे से पहले का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बीएमडब्ल्यू कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 230 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। कार क्रैश होने से पहले कार के अंदर का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार क्रैश होने से पहले ड्राइवर से कह रहे थे कि स्पीड 300 किलोमीटर तक मार। इसी दौरान एक साथी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चारों मरेंगे.. और थोड़ी ही देर बाद वह बात सच हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीएमडब्ल्यू कार सुल्तानपुर से दिल्ली जा रही थी और यात्रियों में से एक स्पीडोमीटर प्रदर्शित करने के लिए कार के अंदर से फेसबुक पर लाइव वीडियो स्ट्रीम कर रहा था। 35 वर्षीय डॉ आनंद प्रकाश, जो रोहतास के एक निजी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे, कथित तौर पर उस वक्त गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। उनके एक सह-यात्री को उन्हें 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छूने के लिए प्रेरित करते हुए वीडियो में सुना जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विडंबना यह है कि ड्राइवर को स्पीड बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने से ठीक पहले उन्होंने लाइव स्ट्रीम के दौरान कहा भी कि “चारो मरेंगे” और यह बात सच हो गई। डॉ प्रकाश ने सभी सहयात्री साथियों से अपनी सीट बेल्ट बांधने के लिए भी कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि सड़क पर एक लंबा सुनसान रास्ता मिलने पर वह तेजी से कार भगाएंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि ड्राइवर के बगल में एक कैन रखा हुआ है और वीडियो स्ट्रीम करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि उनमें से कोई शराब के नशे में था या नहीं।