Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 26, 2026

कैबिनेट ने रसोई गैस संकट पर जनता को कोई राहत देना तो दूर, इस विषय पर नहीं की कोई चर्चाः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनता के दुख तकलीफों और परेशानियों के प्रति असंवेदनहीन है। भाजपा सरकार की कैबिनेट की बैठक में इसका पता चल गया। वर्तमान में रसोई गैस संकट सबसे गम्भीर संकट है। वहीं, कैबिनेट की बैठक में इस विषय पर कोई चर्चा तक नहीं हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आयोजित इस पहली बैठक में सोलह विषयों पर चर्चा हुई और निर्णय हुए। नए मंत्रियों को बधाइयां दी गईं। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री की ओर से सरकार की पीठ थपथपाने पर चर्चा की गई। साथ ही धन्यवाद प्रस्ताव हुए। वहीं, आज प्रदेश की जनता रसोई गैस के लिए लाइनों में लगी है। रसोई गैस की किल्लत लगातार विकराल रूप ले रही है। होटल, रेस्तरां व औद्योगिक इकाइयां बंद हो रही हैं, लेकिन जैसे इन सब से राज्य की सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि अब घरेलू रसोई गैस की बुकिंग 25 दिन से बड़ा कर 35 दिन कर दी गई। साथ ही सात दिन की वेटिंग कर दी गई, लेकिन राज्य सरकार ने प्रदेश के रसोई गैस के कोटे को बढ़वाने के लिए कोई ठोस प्रयास अभी तक नहीं किया। बेशक यह स्थिति इजरायल और अमरीका के ईरान पर हमले के कारण पैदा हुई हैं, किन्तु इस संकट में आंशिक भूमिका भारत के प्रधानमंत्री व उनकी विदेश नीति की भी है। इसके कारण ईरान से भारत के अच्छे रिश्ते खराब हो गए। साथ ही स्ट्रेट आफ हार्मोस से आने वाले कच्चे तेल व एलपीजी आने में परेशानी व बाधाएं आ रही हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *