Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कृषि कानूनों के विरोध में भीड़ का गुस्सा फूटा, बीजेपी विधायक की कार के शीशे तोड़े, कार में डाला कीचड़

कृषि कानूनों का विरोध कर रही भीड़ का गुस्सा भाजपा विधायक पर फूट पड़ा। भीतर ने विधायक की कार पर कीचड़ और काला रंग डाल दिया। कार के शीष तोड़ दिया।

कृषि कानूनों का विरोध कर रही भीड़ का गुस्सा भाजपा विधायक पर फूट पड़ा। भीतर ने विधायक की कार पर कीचड़ और काला रंग डाल दिया। कार के शीष तोड़ दिया। विधायक का आरोप है कि घटना के पीछे किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थक हैं। वहीं, राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत ने हमले पर आश्चर्य व्यक्त किया है और आरोपों का खंडन किया है कि विधायक पर हमले में उनके लोग शामिल थे।
घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। उत्तर प्रदेश के बुढाना के विधायक उमेश मलिक शनिवार को किसान नेता राकेश टिकैत के गृह क्षेत्र सिसौली गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार पर कीचड़ और काला रंग फेंका गया। कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। उमेश मलिक ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे राकेश टिकैत के समर्थक थे। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में विधायक कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमलावर राकेश टिकैत के भारतीय किसान संघ (बीकेयू) से जुड़े थे। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई जब विधायक एक कार्यक्रम के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विधायक को बचा लिया। घटना के बाद भाजपा समर्थक स्थानीय थाने में जमा हो गए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
घटना के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी थाने पहुंचे। किसान पिछले साल से केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुधारों से उनकी आय को नुकसान होगा। कृषि बाजार के कॉर्पोरेट अधिग्रहण को बढ़ावा मिलेगा। किसानों की इन बातों से केंद्र सरकार इनकार करती आ रही है। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।