Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर कंधार ले जाने वाले आतंकी जहूर इब्राहिम की कराची में हत्या

इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 (IC-814) को हाइजैक करके कंधार ले जाने वाले आतंकियों में शामिल मिस्त्री जहूर इब्राहिम की कराची में हत्या कर दी गई है।

इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 (IC-814) को हाइजैक करके कंधार ले जाने वाले आतंकियों में शामिल मिस्त्री जहूर इब्राहिम की कराची में हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची के अकबर कॉलोनी में एक फर्नीचर की दुकान के अंदर दो अज्ञात हमलावरों ने जहूर को गोली मार दी। जहूर इब्राहिम कराची में जहूर जाहिद अखुंद की पहचान के साथ रह रहा था। जहूर साल 1999 में एयर इंडिया (Air India) के विमान आईसी-814 के अपहरण में शामिल था। अखुंद कराची की अख्तर कॉलोनी के अंदर स्थित क्रिसेंट फर्नीचर का मालिक था। मिस्त्री कई सालों से फर्जी पहचान के तहत कराची में रह रहा था।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक मिस्त्री आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। जैश के इस आतंकवादी पर हमला करने वाले दो हमलावर बाइक से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में ये दोनों हमलावर दिखाई दिए हैं। इन दोनों ने ही अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। खबरों के मुताबिक रऊफ असगर कराची में अखुंद के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। असगर जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल चीफ और जैश चीफ मसूद अजहर का भाई है।
1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 ने काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। जैसे ही विमान शाम के साढ़े 5 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, तभी आतंकियों ने गन प्वाइंट पर विमान को हाईजैक कर लिया और वे विमान को अमृतसर, लाहौर और दुबई होते हुए कंधार, अफगानिस्तान ले गए।