Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 20, 2026

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। अब उनके विशेष प्रयास से विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखंड बीरोंखाल में 12341.56 लाख लागत की स्यूंसी झील की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया की भी शुरुआत हो चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद पौडी गढवाल के विकासखंड बीरोंखाल में पूर्वी नयार नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय स्यूंसी बैराज, जलाशय निर्माण की योजना भी अब शीघ्र ही धरातल पर उतरने जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पौड़ी जनपद मुख्यालय से लगभग 135 किमी की दूरी पर एनएच 121 पर स्यूंसी बाजार के समीप बंगार झूला पुल के डाऊनस्ट्रीम में स्यूंसी बैराज 06 मीटर ऊंचाई एवं 60 मीटर चौड़ाई में प्रस्तावित है। इसमें 10×6.5मी0 के 6 गेट प्रस्तावित किये गये हैं। बैराज के निर्माण से लगभग 0.700 किमी लम्बाई में झील का निर्माण होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रस्तावित स्यूंसी बैराज का निर्माण सिंचाई, पेयजल, मत्स्य, नौकायन एवं पर्यटन को विकसित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैराज निर्माण के पश्चात् 44 हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। 56 गांवों को निरंतर पेयजल आपूर्ति सम्भव हो सकेगी। बैराज के निर्माण से जल सवर्द्धन एवं जल संरक्षण भी किया जा सकेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने बताया कि योजना की हाइड्रोलिक एवं स्ट्रेक्चर डिजाइन आईआईटी रुड़की की ओर से उपलब्ध कराया गया है। स्यूंसी बैराज में प्रस्तावित टू लेन पुल व टू लेन एप्रोच रोड से बंगार ग्राम को राष्ट्रीय राजमार्ग-309 से जोडे जाने का प्राविधान है। इससे पूर्वी नयार नदी के दांये तट पर स्थित बंगार, मंगरौ के ग्रामीणों को चिकित्सा, शिक्षा एवं आपातकालीन स्थितियों में बेहतर Connectivity प्राप्त हो सकेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि 12341.56 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाली यह योजना शासन को स्वीकृति के लिए प्रेषित कर दी गयी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी की ओर से जानकारी दी गई कि इस पूरी प्रक्रिया पर प्रशासनिक स्वीकृति एवं वित्तीय स्वीकृति की कार्यवाही गतिमान है। स्वीकृति अपेक्षा में ई-टेंडरिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।