Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दिल्ली पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर ठेका प्रथा शुरू करने का विरोध, सीटू ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने ठेका प्रथा शुरू करने के विरोध में सीटू से संबद्ध दून स्कूल कर्मचारी पंचायत ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन श्रम कानूनो का खुलमखुल्ला उलंघन कर रहा है। इससे श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाएं समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट लेबर एवलुशन एक्ट 1970 के अनुसार नियमित काम पर नियमित श्रमिक लगाने होंगे, किंतु स्कूल प्रबंधन की ओर से रेगुलर चालकों को ठेके में देने का प्रावधान बिल्कुल गलत है। इसके लिए श्रम विभाग से लेकर जिलाधिकारी को भी संज्ञान ले कर इस तरह के उक्त स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि अन्य स्कूलों में भी इस तरह का शोषण से बाज आयेंग। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का शोषण किया जाता है तो सीटू व्यापक आंदोलन को बाध्य होगी। इस अवसर पर रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को उनके उत्पीड़न के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की कि उन्हें रोजगार करने दें। उन्होंने नगर आयुक्त को भी ज्ञापन के साथ व्यवसायियों की सूची दी। इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर निर्माणाधीन लखवाड़ व्यासी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से आए संविदा श्रमिक संघ की उत्तरांचल शाखा के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, बबलू प्रकाश, विपिन कुमार, बॉबी सिंह आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन करने वालों में सीटू के जिला सचिव अभिषेक भंडारी, कोषाध्यक्ष रवींद्र नौडियाल, दून स्कूल कर्मचारी पंचायत अध्यक्ष मुकेश सिंह, महामंत्री देवराज के.सी. मनीष कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर धर्मेंद्र सोनकर, सोनू सोनकर, देव सिंह, विनीत कुमार, हरीश कुमार आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।