Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

राजस्थान में सड़क हादसे में एमपी के दस लोगों की मौत, पीएम ने ट्विट कर जताया शोक

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मध्यप्रदेश की सीमा से सटे इलाके में शनिवार की शाम एक जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दस लोगों को मौत की सूचना है। इनमें चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे का शिकार हुए लोग मध्यप्रदेश के रतलाम के निवासी थे। जो राजस्थान में सांवलिया सेठ की यात्रा पर जा रहे थे। हादसा उदयपुर-निम्‍बाहेड़ा मार्ग पर सादुलखेड़ा के पास हुआ। हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। उनहें अस्पताल में भर्ती किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब दर्जन भर घायलों को आसपास के अस्‍पतालों में भर्ती करवाया गया था। इनमें छह और ने दम तोड़ दिया। राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ में हुए सड़क हादसे में हुई मौत पर शोक जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके हवाले से एक ट्वीट में कहा है-निकुंभ,चितौड़गढ़ में हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।