Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

तेज प्रताप यादव ने चप्पलों के ढेर के साथ कंगना की शेयर की फोटो, कहा-तो किसी अंग्रेज के घर साफ कर रहे होते जूते

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भारत को 1947 में मिली आजादी को भीख बताने वाली टिप्पणी को लेकर देश भर में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर ट्विट किया। साथ ही उन्होंने चप्पलों के ढेर के साथ कंगना की फोटो शेयर की।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भारत को 1947 में मिली आजादी को भीख बताने वाली टिप्पणी को लेकर देश भर में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप यादव ने भी कंगना रनौत को करारा जवाब दिया है। तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर ट्विट किया। साथ ही उन्होंने चप्पलों के ढेर के साथ कंगना की फोटो शेयर की। उन्होंने कहा कि 2014 में देश को आजादी मिलने की बात कहकर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित न करें। अगर वह देश के लिए बलिदान नहीं देते तो आज भी किसी अंग्रेज के घर पर जूते चप्पल साफ कर रहे होते। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत ने 2014 में असली आजादी मिलने की बात कही थी। जिस पर उनकी खासी आलोचना हुई है।
Tej Pratap Yadav

Koo App

तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर के ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि जब कुछ लोग अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे तब देश के वीर फांसी का फंदा चूम रहे थे। तो यह कह कर की देश को आजादी 2014 के बाद मिली है, देश के खातिर शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को तो अपमानित ना करें। अगर वह देश के खातिर बलिदान ना देते तो आज भी किसी अंग्रेज के घर में जूते चप्पल साफ कर रहे होते। इसके साथ ही तेज प्रताप ने कंगना रनौत की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह फुटवियर के कलेक्शन के साथ नजर आ रही हैं।


पढ़ें: 1947 में मिली आजादी को भीख बताने वाली कंगना रनौत का देशभर में विरोध, बीजेपी नेता भी विरोध में आए

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।