Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ दून में दी गई तहरीर, दिया था विवादित बयान

घर घर तिरंगा अभियान के दौरान विवादित बयान देने पर उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ देहरादून की धारा चौकी में तहरीर दी गई है। ये तहरीर अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से दी गई है। गौरतलब है कि मरेंद्र भट्ट ने हाल ही में हल्द्वानी में बयान दिया था कि महेंद्र भट्ट ने कहा था जिसके घर तिरंगा नहीं उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये दिया था बयान
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट हल्द्वानी में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “देश उन लोगों को भरोसा नहीं कर सकता, जिनके घरों पर आजादी के दिन तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देगा। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि “मुझे ऐसे घरों की तस्वीरें भेजो जिनपर तिरंगा नहीं लहराता नहीं दिखाई देगा। इससे समाज के लोगों को पता चल सकेगा ये वो तिरंगे का सम्मान नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कहा कि तिरंगा लहराने में किसको परेशानी हो सकती है। इस तिरंगे को हाथ में लेकर लोग फांसी तख्ते पर लटके हैं। ये तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव में बहुत राष्ट्रवाद का प्रतीक है। इसका हम आह्वान कर रहे हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति, हर नागरिक से पत्रकार बंधुओं से, स्कूल के छात्रों से, सबसे मेरा निवेदन है हर घर में तिरंगा लगाएं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपने बयानों से पहले भी रहे चर्चा में
महेंद्र भट्ट समय समय पर अपने बयानों से भी चर्चा में रहे हैं। कोरोनाकाल में उन्होंने दावा किया था कि गोमूत्र का सेवन करने से कोरोना नहीं होगा। साथ ही उन्होंने गोबर को जलाकर उसकी राख का लेप शरीर में लगाने की लोगों को सलाह भी दे दी थी। उन्होंने दावा किया था कि ऐसा करने वाले को कोरोना नहीं होगा। बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के विवादित बयानों के समर्थन में वह खड़े रहे। वहीं, उन्होंने दूसरे धर्म को लेकर उठने वाले विवादों के बीच अपने कई तर्क देकर चर्चाओं को जन्म दिया। इसमें हिंदू नाई की उन्होंने पैरवी भी की।