Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला हुआ कम, पांच जिलों में कल के लिए यलो अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला कुछ कमजोर हुआ है। दो दिन से देहरादून भी बारिश के लिहाज से सूखा निकल गया। हालांकि पर्वतीय जिलों में हर दिन बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि अभी एक सप्ताह तक बारिश का दौर चलता रहेगा। हालांकि, बारिश की गति कम जरूर हो रही है। वहीं, देहरादून का तापमान भी 30 डिग्री से अधिक चल रहा है। ऐसे में फिर से उमस भरी गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने कल के लिए पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज से मौसम का हाल
शनिवार 13 अगस्त की सुबह देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल गई थी। साथ ही आसमान में बादल भी हैं। ऐसे में मौसम कब पलटी मारे और बारिश होने लगे, ये कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि मौसम विभाग भी पूर्वानुमान जारी करता है, बाकी बरसना या ना बरसना किसी के हाथ में नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज बौछार भी पड़ सकती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
रविवार 14 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहेगा। राज्य के जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ और कहीं कहीं या अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम आज शनिवार 13 अगस्त के तापमान की बात करें तो सुबह पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। इसके बाद 14 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब रह सकता है।