टी-20 विश्वकपः क्या एमएस धोनी की सलाह को ऋषभ पंत को आजमाने का मिलेगा मौका
टी-20 विश्वकप में आज भारत का तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। इस मैच को भी भारत जीत के साथ पूरा करना चाहेगा। साथ ही लगातार दो मैचों में जीत के कारण प्लेइंग इलेवन में भी हो सकता है कुछ बदलाव ना देखने को मिले। वहीं, प्रशंसक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खिलाने की पैरवी कर रहे हैं। हालांकि टीम में बदलाव ना होने से उनका खेलना मुश्किल है। ऐसे में विश्वकप के लिए पंत को पूर्व कप्तान एमएस धोनी की सलाह को आजमाने का मौका कब मिलता है, ये भी देखने की बात है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)टी20 विश्व कप में शुरुआती दो टीमों को धूल चटाने के बाद टीम रोहित अपने अभियान के तीसरे मुकाबले में रविवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने जा रही है। साथ ही प्रशंसकों का एक बड़ा तबगा ऋषभ पंत को खिलाने मांग कर रहा है। वजह यह है कि ओपनर केएल राहुल पिछले दोनों मैचों में फ्लॉप रहे। हालांकि, यह बात अलग है कि शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैटिंग कोच ने यह साफ कर दिया है कि केएल राहुल तीसरे मैच में खेलेंगे, लेकिन इसके बावजूद ऋषभ पंत के प्रशंसक इस विकेटकीपर को इलेवन में खिलाने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर आवाज उठा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वहीं, अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पंत और हार्दिक ने विश्व कप रवाना पहले से धोनी से मुलाकात की थी। ये दोनों ही माही से मिलकर उनके पिछले अनुभव से बहुत ही अहम टिप्स हासिल करना चाहते थे। यूं तो धोनी ने दोनों से डिटेल से कई विषयों पर बात की, लेकिन एक सलाह पर धोनी ने बहुत जोर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धोनी ने इन दोनों से कहा कि विश्व कप में वह कर्व्ड बॉटम (मुड़े हुए तले) वाले बल्लों का इस्तेमाल करें। साथ ही इस हिस्से पर नॉर्मल से ज्यादा वजन भी रखें। खबरों के अनुसार दोनों ने ही माही की सलाह पर अमल करते हुए विश्व कप के लिए ऐसे ही कर्व्ड बल्लों को साथ लेकर गए हैं। अब देखने की बात यही है कि आने वाले मैचों में ऋषभ पंत को इस सलाह पर अमल करने का मौका मिलता है या फिर….।



