Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दो दिन रहेगा कोहरा, आगामी एक सप्ताह तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है। साथ ही दिन और रात के तापमान में करीब नौ से दस डिग्री सेल्सियस का अंतर आ रहा है। फिलहाल तीन नवंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद देहरादून में हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज यानि कि 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद राज्यभर में तीन नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो यह फिलहाल स्थिर बना हुआ है। रविवार 30 अक्टूबर की सुबह दस बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज देहरादून के कुछ इलाकों में हल्के बादल रह सकते हैं। इसके बाद 31 अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री से लेकर 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक रह सकता है। चार से छह नवंबर तक देहरादून में बादल छा सकते हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब रह सकता है।