Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

सुराज सेवा दल ने यूपीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन, एमडी का पुतला जलाया

सुराज सेवा दल ने यूपीसीएल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए देहरादून में किशन नगर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूपीसीएल के एमडी के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। साथ ही उनका पुतला भी फूंका गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सुराज सेवा दल के जिला सचिव ललित श्रीवास्तव ने बताया कि यूपीसीएल में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। घोटाला खोलने पर पिटकुल का चार्ज हटाया गया। ठेकेदारो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया, लेकिन ठेकेदारों के खातों से अन्य खातों में ट्रांसफर की गई राशि को वापस नहीं लिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि इस मामले में सुराज सैनिकों ने शांतिपूर्ण धरना दिया था। इस पर सुराज सैनिकों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। सरकार भ्रष्ट लोगों को संरक्षण दे रही है। विजिलेंस की खुली जांच कराने की मांग को दबाया जा रहा है। लोकतंत्र की शक्ति को मरने नहीं दिया जाएगा। इस पूरे घटना क्रम की उच्च स्तरीय जांच व सीबीआई जांच करवानी होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि यदि जांच नहीं होती तो केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, गृहमंत्री, प्रधानमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र बिष्ट, कावेरी जोशी, हिमांशु धामी, शाह आलम, पूजा बिष्ट, शिवम, वरुण, विजेंद्र, पूजा नेगी, नीतू , अमित पासवान, आशीष, आरसी पाल, उमेद मेहरा, अमन, नितेश, सूरज ममगाई, कमल धामी, राजेश, बसंत आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।