Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 22, 2026

सुप्रिया धस्माना को मिली राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड स्टूडेंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

राजीव गांधी स्टडी सर्किल की ओर से राजधानी नई दिल्ली के जवाहर भवन में “महिला अधिकार एवं लोकतांत्रिक सुधारों पर राजीव गांधी का दृष्टिकोण” विषय पर व्याख्यान का आयोजित किया गया। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के नव नियुक्त राजीव गांधी स्टडी सर्किल स्टूडेंट के स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी के नियुक्ति पत्र दिए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये नियुक्ति पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत्र ने वितरित किए। उत्तराखंड राज्य की स्टूडेंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सुप्रिया धस्माना को सौंपी गई। वह इस पद पर रहकर राज्य के शैक्षणिक परिसरों, छात्र-छात्राओं और युवाओं के बीच संस्था के सामाजिक, शैक्षणिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाएंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राजीव गांधी स्टडी सर्किल की रूपरेखा
यह एक गैर-राजनीतिक और विशुद्ध शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था है, जो देश के युवाओं को राष्ट्रीय जीवन, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए काम करती है।
स्टूडेंट सेक्रेटरी के रूप में भूमिका
छात्र संपर्क: विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के युवाओं को संस्था के विजन से जोड़ना।
शैक्षणिक गतिविधियाँ: ज्ञान-आधारित समाज के निर्माण हेतु रचनात्मक कार्यक्रमों, सेमिनारों और चर्चाओं का संचालन करना।
सशक्तीकरण: छात्रों व वंचित वर्गों के बीच राजीव गांधी के लोकतांत्रिक विचारों और इक्कीसवीं सदी के भारत के सपनों को साझा करना।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *