Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

सनी देओल की गदर 2 की शूटिंग शुरू, अनिरुद्ध गुहा ने कहा-पाक सेना को नेस्तानाबूद करेंगे तारा और उसका बेटा

आखिरकार गदर के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल और अमीषा पटेल एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

आखिरकार गदर के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल और अमीषा पटेल एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। फिल्म के सेट से एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ ही फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को भी देखा जा सकता है। यह फोटो खूब वायरल हो रही है। रश्मि रॉकेट फिल्म के राइटर अनिरुद्ध गुहा ने गदर 2 के प्लॉट को लेकर बहुत ही दिलचस्प प्रेडिक्शन किया है।
अनिरुद्ध गुहा ने गदर 2 के प्लॉट को लेकर लिखा है कि-गदर 2 प्लॉट प्रेडिक्शन। तारा और सकीना का बेटा सशस्त्र बलों में है और वह एक दिन मिशन पर जाता है, लेकिन उसे बंदी बना लिया जाता है। अब पापा तारा उसे वापिस लेकर आएंगे। इस बार दोनों ही पाकिस्तान सेना को नेस्तानाबूद कर देंगे। जबकि गदर में अकेले पापा ने यह काम किया था। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। इस तरह उन्होंने गदर 2 को लेकर अपनी बात कही है।

अमीषा और सनी एक बार फिर साथ
अमीषा पटेल लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं. पिछली बार उन्हें बिग बॉस के सीजन 13 में बतौर गेस्ट देखा गया था। वहीं अमीषा की अखिरी फिल्म की बात करें को ‘भैयाजी सुपरहिट’ में वे नजर आईं थीं। सनी देओल आखिरी बार ब्लैंक में नजर आए थे और पल पल दिल के पास को उन्होंने डायरेक्ट किया था।