Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

आमिर खान की फिल्म दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी का 19 साल की उम्र में निधन

आमिर खान की फिल्म दंगल में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली कलाकार सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं थी, उसकी वजह से रिएक्शन हो गया था। इस रिएक्शन से उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा था। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सुहानी भटनागर की मौत ने सबको चौंका दिया। वह हरियाणा के फरीदाबाद में रहती थीं। महज 19 साल की उम्र में उनके निधन से हर कोई दुखी है। सुहानी का लंबे वक्त से ट्रीटमेंट चल रहा था। साल 2016 में रिलीज हुई दंगल में सुहानी भटनागर ने जहां छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। वहीं, जायरा वसीम ने छोटी गीता कुमारी फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार, फातिमा सना शेख ने गीता कुमारी फोगाट और सान्या मल्होत्रा ने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।