ग्राफिक एरा अस्पताल में जटिल सिस्ट का सफल इलाज
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में विशेषज्ञों ने युवती के युटेरस से ओपन लेजर के जरिये 30 सेंटीमीटर की गांठ निकालने में सफलता पाई है। इस सर्जरी की खासियत ये रही कि मरीज को कम दर्द और न्यूनतम रक्तस्राव हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रुड़की में रहने वाली यह युवती लंबे समय से पेट में सूजन और असहजता से परेशान थी। जांच में उसके युटेरस में 30 सेंटीमीटर का सिस्ट पाया गया। इसमें लगभग तीन लीटर द्रव भरा था। ग्राफिक एरा अस्पताल की कंसलटेंट गाइनेकोलॉजिस्ट व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिव्या मिश्रा ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के दौरान 30 सेंटीमीटर बड़े सिस्ट के साथ दाईं ओर मौजूद 5 सेमी और 7 सेंमी के दो अन्य सिस्ट भी सफलतापूर्वक निकाले। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विशेष सावधानी रखते हुए स्वास्थ्य युटेरस को सुरक्षित रखा गया जो मरीज के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सर्जरी में मरीज को कम दर्द और न्यूनतम रक्तस्राव हुआ। बहुत जल्द चलने फिरने लगी और मात्र 48 घंटे में स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दी गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



