Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 23, 2026

ग्राफिक एरा में छात्रों ने सीखी डेवऑप्स और एज्योर की बारीकियां

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को डेवऑप्स, एज्योर और शेल स्क्रिप्टिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेषज्ञ आर्यमान रतन गुप्ता ने डॉकर, कुबेरनेट्स, गिट, एडब्ल्यूएस और एज्योर जैसी तकनीकों के इस्तेमाल की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने छात्र-छात्राओं को क्लाउड पर एप्लीकेशन चलाने, अलग-अलग प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने और शेल स्क्रिप्टिंग व पाइथन की मदद से रोजमर्रा के तकनीकी कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए। साथ ही, सीआई/सीडी के जरिए सॉफ्टवेयर में बदलावों की जांच और उन्हें तेजी से लागू करने की प्रक्रिया से भी परिचित कराया। इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एनवीडिया सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।