Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सख्ती, सीएम केजरीवाल ने की वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्‍ली में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल्‍ली में सख्‍ती की जरूरत है। इसलिए दिल्‍ली में वीकेंड में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है।
ये भी लिए निर्णय
केजरीवाल ने बताया कि दिल्‍ली में मॉल, जिम और स्‍पा बंद किए जाएंगे। रेस्‍टोरेंट में केवल होम डिलीवरी होगी। सिनेमा हाल 30 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में हॉस्पिटल बेडस की कमी नहीं है। पांच हजार से ज्‍यादा बेड खाली हैं। हमारी प्राथमिकता है कि जो बीमार हो रहा है, उसको कहीं न कहीं किसी भी अस्‍पताल में इलाज मिले। आप अस्‍पताल को लेकर सिलेक्‍टिव न हों, यह मेरा विनम्र आग्रह है।
प्रेस वार्ता के खास बिंदू
-कई लोग बिना मास्‍क के घूम रहे हैं ऐसा नहीं होना चाहिए।
-वीकली मार्केट में भीड़ न बढ़े इसके लिए भी हम ध्यान देंगे। ये सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए है। आपसे हाथ जोड़कर सहयोग की उम्मीद करता हूं
-वीकेंड पर कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन जरूरी सेवाओं पर असर नहीं होगा।
-जिनकी शादियां हैं, उन्हें कर्फ्यू पास दिया जाएगा।
-बाजारों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी रहेगी, वीकली मार्केट बारी-बारी से खुलेंगे।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।