Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

छात्रों की गूंज के समर्थन में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को किया उजागर

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के जरिये छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। उनके इस कार्यक्रम के समर्थन में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर की ओर से गठित टीम ने देहरादून में प्रेमनगर बाज़ार के मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्नों को मंचित कर आमजन का ध्यान आकर्षित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नुक्कड़ नाटक में विशेष रूप से देहरादून की छात्रा रिया थापा की आत्महत्या जैसी दुखद घटना का उल्लेख किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की संवेदनहीनता पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही NEET परीक्षा से जुड़े विवादों एवं छात्रों के बीच बढ़ती असुरक्षा और तनाव को भी प्रमुखता से उठाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से 17 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे, बन्नू स्कूल मैदान देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करना समय की आवश्यकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिड़ला, सुमित खन्ना, मोहित मेहता, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, अनिल नेगी, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, स्वाति नेगी, सुनील कुमार, राहुल तलवाड़ सहित स्थानीय युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।