कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने विधानसभा स्पीकर पर लगाए कोटद्वार की जनता की आंखों में धूल झोंकने का आरोप
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड की स्पीकर रितु भूषण खंडूड़ी पर कोटद्वार की जनता की आंखों में आपदा के नाम पर धूल झोंकने का आरोप लगाया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रितु खंडूड़ी ने आपदा प्रबंधन के नाम पर बैठक बुलाई, लेकिन उसमे स्वयं कोटद्वार शहर के मेयर शैलेंद्र रावत नहीं पहुंचे। जाहिर है शैलेंद्र रावत रितु खंडूड़ी को कोई वजन नहीं देते और अक्सर उनकी बैठकों में से गायब रहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने मेयर की उपस्थिति के बिना बैठक कराए जाने को ढकोसला बताया। उन्होंने कहा जब सुरेंद्र सिंह नेगी मंत्री थे और उसके बाद उनकी पत्नी कोटद्वार की मेयर थी, तब कोटेदार की स्थिति बेहतर थी। आज स्थिति उलट है। कोटद्वार की जनता के जो हालात हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। जगह-जगह पानी भरा हुआ है। नालियों की सफाई तक नहीं हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने स्पीकर से मांग की है कि शहर के विकास के लिए बैठक बुलाए और गंभीतरता से उसमें निर्णय लिए जाएं। कोटद्वार उत्तराखंड का द्वार है। वहां से जाने वाले लोगों को यह संदेश न जाए कि उत्तराखंड एक पर्यटक नगरी नहीं है, बल्कि गंदगी के ढेर पर बसा हुआ एक थर्ड क्लास शहर है। उन्होंने रितु खंडूड़ी पर कोटद्वार को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



