Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 3, 2026

सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के स्केटर्स का दबदबा, नौ गोल्ड समेत 15 मेडल किए अपने नाम

सीआईएससीई जोनल स्केटिंग टूर्नामेंट 2026-27 में सेंट पैट्रिक्स एकेडमी देहरादून के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण समेत 15 पदक अपने नाम किये। कोच हेमंत काला के मार्गदर्शन में स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने स्पीड और बैलेंस का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शुक्रवार को देहरादून के श्रीराम सेंटेनियल स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट के बालक वर्ग के अंडर-11 (क्वाड) में रियांश शाह ने शानदार खेल दिखाते हुए 500 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-14 (इनलाइन) में नमिश भंडारी ने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए 500 मीटर इनलाइन और 2000 मीटर रोड रेस में दोहरा स्वर्ण पदक जीता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, अंडर-14 (रिंक) में नैवेद्य नेगी ने कड़ी टक्कर देते हुए 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक रेस में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं, अंडर-17 (रिंक) में आह्वान क्षेत्री ने रिंक 1000 मीटर रेस में बेहतरीन रफ्तार के दम पर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उधर, बालिका वर्ग के अंडर-11 (क्वाड) में सान्वी नेगी ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 500 मीटर और 1000 मीटर क्वाड रेस दोनों में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-11 ने परीनिका रावत ने 1000 मीटर रेस में पहला स्थान और 500 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, अंडर-11 (इनलाइन रिंक) में अमायरा नेगी ने 500 मीटर में दूसरा और 1000 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, गौरी शर्मा ने 1000 मीटर इनलाइन रिंक में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। उधर, अंडर-19 (इनलाइन रिंक) में मीमांसा नेगी ने सीनियर वर्ग में दम दिखाते हुए 500 मीटर इनलाइन रिंक और इनलाइन रोड रेस में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।