Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

पेपर लीक के खिलाफ, बेरोजगारों के समर्थन में देहरादून में प्रदर्शन जारी, कांग्रेस और एसएफआई ने जलाए पुतले, यूटीयू में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग, पेपर लीक पर अंकुश लगाने, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ ही छात्र और बेरोजगार युवाओं के समर्थन में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हर दिन प्रदर्शन का दौर जारी है। इसके तहत शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किशननगर चौक पर और सभावाला चौक पर एसएफआई ने अलग अलग प्रदर्शन कर केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री और राज्य सरकारों के पुतले दहन किए। वहीं, शनिवार 25 जुलाई को कांग्रेस उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी कार्यालय के समक्ष पेपर लीक की हाल ही में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर साथः रितेश छेत्री
देहरादून में कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किशननगर चौक पर प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन नई दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार नीट पेपर लीक सहित विभिन्न भर्ती एवं परीक्षा घोटालों के मुद्दे पर देशभर के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हाल ही में टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक का मामला सामने आया है, जो राज्य की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। आखिर कब तक बेरोजगार युवा अपने भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय को सहते रहेंगे? रितेश क्षेत्रीय ने केंद्र एवं राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं के साथ इसी प्रकार अन्याय होता रहा तो कांग्रेस का आंदोलन और अधिक व्यापक एवं तेज़ होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें और युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मोहन जोशी, पिया थापा, अनिल बस्नेत, दीप वोहरा, प्रमोद गुप्ता, कासिम चौधरी, अवधेश कटारिया, राजीव प्रजापति, संजय शर्मा, बबलू, महताब आलम, कामिनी, रीना, अनिल नेगी, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

एसएफआई ने दहन किया धर्मेंद्र प्रधान का पुतला, शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) देहरादून से जुड़े छात्रों और युवाओं ने देहरादून के सभावाला चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। इस दौरान छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में SFI के जिला सचिव अयाज खान ने कहा कि पिछले लगभग 9–10 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर की अनेक परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई है और केंद्र सरकार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसकी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के कारण 20 छात्रों की जान जा चुकी है, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए। समीर ने दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदर्शनकारियों का पीछा कर उन्हें गिरा रही थी, लाठियां बरसा रही थी और आंसू गैस के गोले छोड़कर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

छात्रा साइमा परवीन ने भी अपने संबोधन में कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया और अत्यधिक बल प्रयोग किया। कार्यक्रम में इसराइल, आयुष, नफीसुद्दीन, इस्लाम, पाल, जोया और तोसीफा, आजम, आसिम सहित SFI के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा मौजूद रहे। SFI ने 26 जुलाई को देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की छात्रों, युवाओं, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की। साथ ही शिक्षा बचाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पेपर लीक के विरोध में आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने के मामले को भी उत्तराखंड में राजनीतिक दलों, युवाओं और छात्रों ने मुद्दा बना लिया है। पेपर लीक के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चकराता विधायक एवं कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आज शनिवार 25 जुलाई 2026 को प्रातः11:30 बजे को नंदा की चौकी पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद वहां से उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी कार्यालय तक कूच किया जाएगा और प्रदर्शन किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।