Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 6, 2026

एसआरएचयू के छात्र सार्थक ठाकुर का आईएएस समर रिसर्च फेलोशिप 2026 में चयन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के छात्र सार्थक ठाकुर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सार्थक एसआरएचयू में स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज (एसबीएस) में बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हैं। उनका चयन वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के लिए इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएस) की ओर से किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस फेलोशिप के अंतर्गत सार्थक लाइफ साइंसेज श्रेणी में प्रो. आरएस सिंह के मार्गदर्शन में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बीएचयू वाराणसी में शोध कार्य करेंगे। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है, साथ ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन को भी दर्शाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसआरएचयू के स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज के प्राचार्य डॉ.संजय गुप्ता ने बताया कि सार्थक ने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फेलोशिप में शानदार चयन
फेलोशिप के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें देशभर से लगभग 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सार्थक ठाकुर ने अपना स्थान सुनिश्चित किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *