दून इंटरनेशनल में खेल प्रतियोगिताः घुड़सवारी का शानदार प्रदर्शन, बच्चों के साथ शिक्षक भी दौड़े, ये रहे विजेता
देहरादून में दून इंटरनेशनल रिवर साइड कैंपस में आठवें खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर शानदार मार्च पास्ट किया गया। साथ ही घुड़सवारी का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र – छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने भी दौड़ प्रतियोगिता में जोश एवं उमंग के साथ भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर एचएस मान एवं सोनिका मान का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय गीत से की गई। विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ कदमताल की प्रस्तुति दी। इसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय के खेल कप्तान हर्षराज एवं अग्रिमा ने मशाल जलाकर खेलों की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने खेल भावना और अनुशासन की शपथ ली। विद्यालय के डायरेक्टर एचएस मान ने खेलों को आरम्भ करने की घोषणा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सर्वप्रथम घुड़सवारी का शानदार प्रदर्शन हुआ। नौनिहालों की दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। छात्राओं के जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अवनि भालोटिया ने जीता। छात्रों के जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से पृथिश पॉल को मिला। सीनियर वर्ग में छात्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कुँवर वीर और छात्रा वर्ग में लाठिया मासूम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। क़दमताल प्रतियोगिता में चर्चिल सदन विजयी रहा। ओवरऑल ट्रॉफी का पुरस्कार लिंकन सदन को मिला।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



