गांवों की तरक्की से ही मजबूत होगा समाजः डॉ. विजय धस्माना
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के तहत संचालित ग्राम्य विकास संस्थान (रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट आरडीआई) का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा एवं विकास कार्यों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आरडीआई सभागार में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ एचआईएचटी की अध्यक्षीय समिति के सदस्य एवं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना तथा आरडीआई निदेशक बी. मैथली ने संस्थान के संस्थापक डॉ. स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि गुरुदेव डॉ. स्वामी राम ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से एचआईएचटी की नींव रखी थी। आरडीआई उसी दूरदृष्टि की पहली पौध है, जो आज वटवृक्ष का रूप लेकर समाज के जरूरतमंद वर्ग को सेवा की छांव प्रदान कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और अन्य आवश्यक सुविधाओं से लोगों को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की सेवाओं और विकास कार्यों की पहुंच हजारों लोगों तक बनना गौरव का विषय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आरडीआई निदेशक बी. मैथली ने संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा और विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के लिए आरडीआई निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्थान की भावी योजनाओं और सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिज्लवाण, नीतेश कौशिक सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



