Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 21, 2026

जियोहोम के 30 और 100 एमबीपीएस प्लान पर एक साल अमेज़न प्राइम लाइट फ्री

जियोहोम के 30 Mbps और 100 Mbps प्लान वाले ग्राहकों को अब अमेज़न प्राइम लाइट (Amazon Prime Lite) एक साल के लिए मुफ्त मिलेगा। यह फायदा जियोहोम के 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा। कंपनी का यह नया ऑफर जियो के 10 साल पूरे होने के मौके पर दिया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक साल की Amazon Prime Lite मेंबरशिप में ग्राहकों को Prime Video पर फिल्में और शो देखने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Amazon पर पात्र ऑर्डर की फ्री और फास्ट डिलीवरी का फायदा भी मिलेगा। ऑफर 19 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा और अगले दो हफ्तों में इन प्लान के सभी ग्राहकों तक पहुंच जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

MyJio ऐप के होम पेज पर Amazon Prime Lite का ऑफर बैनर दिखेगा। बस बैनर पर टैप करें और एक साल की मुफ्त मेंबरशिप एक्टिवेट हो जाएगी। 12 महीने की गिनती एक्टिवेशन वाले दिन से शुरू होगी। वहीं ₹888, ₹1,199 और 150 Mbps या उससे ज्यादा स्पीड वाले प्लान के ग्राहकों को पहले से मिल रहा 24 महीने का Amazon Prime Lite फायदा जारी रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।