Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश, गिरा तापमान, जानिए आगामी मौसम का हाल

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार की सुबह तो रिमझिम बारिश के साथ हुई। वहीं, एक दिन पहले चारधाम सहित ऊंची पहाड़ियों में हुए हिमपात से सर्दी बढ़ गई है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार की सुबह तो रिमझिम बारिश के साथ हुई। वहीं, एक दिन पहले चारधाम सहित ऊंची पहाड़ियों में हुए हिमपात से सर्दी बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब की चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई। वहीं बर्फ से ढकी चोटियां देखकर यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालु रोमांचित हो रहे हैं। उत्तराखंड में बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। देहरादून में मंगलवार की सुबह आठ बजे भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड था। आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और 19 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में सोमवार तड़के चार बजे से कई घंटों तक हुई। इसके बाद से ही मौसम सुहावना हो गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में तो मई माह की शुरुआत से ही अक्सर बारिश हो रही है। सोमवार को जहां मैदानी क्षेत्र के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई, वहीं ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। साथ ही तेज हवाएं चलने से पर्वतीय इलाकों में मकानों की छतें उड़ने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
आज का मौसम
आज मंगलवार यानी कि 24 मई की सुबह से ही देहरादून सहित मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश का सिलसिला पूरे दिन भर चलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ अधिकांश स्थानों में आज हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 25 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्र शुष्क रह सकते हैं। 26 मई को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 27 मई को भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है। इन दोनों दिन भी मैदानी क्षेत्र के शुष्क रहने की संभावना है।