बीस हजार रुपये के लिए एमएलसी ने कर दी चालक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीस हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पर अपने की चालक की हत्या का आरोप लगा है। हत्या के बाद घटना को दुर्घटना में बदल दिया गया।
बीस हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पर अपने की चालक की हत्या का आरोप लगा है। हत्या के बाद घटना को दुर्घटना में बदल दिया गया। आखिरकार पुलिस ने सच्चाई उजागर कर दी और एमएलसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये मामला आंध्र प्रदेश का है। जहां सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनंत सत्य उदय भास्कर पर ही उनके चालक की हत्या के आरोप लगे हैं। 19 मई को हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी को काकीनाडा जिले में गिरफ्तार कर लिया।काकीनाडा जिले के पुलिस अधीक्षक एम रवींद्रनाथ बाबू ने सोमवार की देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि-हमने विधायक को उनके इकबालिया बयान, तकनीकी डेटा और अन्य सबूतों के आधार पर हत्या में उनकी संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया। उन पर सबूतों को छुपाने का भी आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, एमएलसी ने हत्या को एक दुर्घटना के तौर पर चित्रित करने की कोशिश की थी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने दावा किया कि एमएलसी और ड्राइवर वी सुब्रह्मण्यम के बीच 19 मई की रात भास्कर के अपार्टमेंट परिसर के पास 20,000 रुपये से अधिक की राशि को लेकर विवाद हो गया था। इस बहस के दौरान, भास्कर ने सुब्रह्मण्यम को मारा और उसे धक्का दिया। इसके बाद बाद नशे ही हालत में ड्राइवर लोहे की ग्रिल पर गिर गया और उसे सिर में चोट लग गई। एमएलसी ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन क्षेत्र के कुछ चिकित्सालयों में डॉक्टर नहीं थे।
इसके बाद, सुब्रह्मण्यम ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, विधायक ने इसे सड़क दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की। सुब्रह्मण्यम पहले भी नशे में दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका था। पुलिस ने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमने एमएलसी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में और तथ्यों का पता लगाना जारी रहेगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






