उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोत्तरी, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 11 मार्च की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37 नए केस मिले और किसी भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। एक दिन पहले गुरुवार दस मार्च को 23 नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज की मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 718 केंद्रों में 7012 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
कोरोना से अब तक 7689 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 91777 हो गई है। इनमें से 87912 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 54 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 387 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7689 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 271 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.79 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




