Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 5, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़त, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ कोरोना

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी यही स्थिति है। रविवार 22 जनवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 140 नए संक्रमित मिले। इस दौरान तीन मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। अब तक देश में कोरोना से कुल 530733 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 117 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 44149228 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1960 है। शनिवार को देशभर में 384206 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2202805319 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार 21 जनवरी को कोरोना के 130 नए संक्रमित और दो मरीजों की मौत, शुक्रवार 20 जनवरी को कोरोना के 145 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार 19 जनवरी को कोरोना के 134 नए संक्रमित और शून्य मौत, बुधवार 18 जनवरी को कोरोना के 138 नए संक्रमित और दो मरीजों की मौत, मंगलवार 17 जनवरी को कोरोना के 79 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 16 जनवरी को कोरोना के 114 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 15 जनवरी को कोरोना के 104 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 16वें दिन भी नहीं हुई मौत
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना सक्रिय होता नजर आ रहा है। हालांकि, नए संक्रमितों की संख्या मामूली है। वहीं, 16वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 21 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के छह नए संक्रमित मिले। इनमें दो संक्रमित देहरादून में और चार उत्तरकाशी जिले में मिले। ऐसे में एक बार फिर से कोरोना पहाड़ चढ़ने लगा है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार 20 जनवरी को प्रदेश में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकारण की बात की जाए तो शनिवार को 275 केंद्रों में 3625 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.01.21 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104658 है। इनमें से 100502 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 16 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.03 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *