Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

उत्तराखंड में आज मौसम साफ, कल से शुरू होगी बारिश और बर्फबारी, 24 से 26 तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन तक बारिश और बर्फबारी का जो दौर शुरू हुआ था, वह रविवार को थमा हुआ है। पहाड़ों की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। रविवार 22 जनवरी की सुबह से देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में चटक धूप खिली है। ऐसे में सर्दी का अहसास कम है। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कल से एक बार फिर से राज्य में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 24 से 26 जनवरी को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 24 और 25 को यलो और 26 जनवरी के लिए ओरेंज अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्यभर में कल 23 जनवरी से बारिश का दौर शुरू हो रहा है, जो कि 29 जनवरी तक रहने की संभावना है। इस बीच 28 जनवरी को तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, 2500 मीटर से लेकर 3000 मीटर की ऊंचाई या फिर उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान विभाग ने 24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथरौगाढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही बिजली चमकने की घटनाएं भी होंगी। इन दो दिन इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट और 26 जनवरी के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार की दोपहर एक बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। 23 जनवरी को तापमान में वृद्ध होगी और अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 24 से 28 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 डिग्री से लेकर 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लेकर 11 डिग्री तक रह सकता है। 29 जनवरी को तापमान गिरेगा और अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री तक रह सकता है। इस बीच देहरादून में 24, 25 और 29 जनवरी को भारी बारिश की संभावना है।