उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी, एक मरीज की मौत, इस साल नए संक्रमित एक लाख पार
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। सोमवार आठ अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 143 नए संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले रविवार सात अगस्त को 158 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 879 केंद्र में 23021 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.08 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7719 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 100018 हो गई है। इनमें से 94485 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 348 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1675 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7719 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 301 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.47 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



