डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड से संबद्ध डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने आज एक समारोह में शपथ ग्रहण की। कॉलेज के पंडित दीनदयाल सभागार में ये आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ केआर जैन, डॉक्टर आरके पाठक, डॉ एमएम जुवांठा एवं डॉ विनीत विश्नोई आदि के समक्ष शपथ दिलाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस अवसर पर इंद्र देव शुक्ला ने अध्यक्ष, बृजेश कुमार शर्मा ने महामंत्री, राजेश शर्मा ने उपाध्यक्ष, अवधेश त्रिपाठी ने सह सचिव पद की शपथ ली। इस मौके पर महाविद्यालयों से पधारे पदाधिकारी गण एवं डीएवी महाविद्यालय से मनोज मिश्रा, अमिता गुप्ता, राजकुमार तिवारी, राम आशीष, राम रोशन, मदन घटानी, सर्वेश कुमार, राहुल अवस्थी, डी. एस. त्रिपाठी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



