Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी, चौथे दिन भी कोरोनामुक्त रहा उत्तराखंड

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमण में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड कोरोनामुक्त है। सोमवार 27 फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 184 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मौत दर्ज की गई। देश में कोरोना से अब तक कुल 530770 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 104 मरीज कोरोना से मुक्त हुए। ऐसे में कोरोना से मुक्त होने वालों का कुल आंकड़ा 44153203 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 2229 है। रविवार को देशभर में 1231 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2206381913 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार 26 फरवरी को कोरोना के 214 नए संक्रमित और पांच मौत, शनिवार 25 फरवरी को कोरोना के 180 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार 24 फरवरी को कोरोना के 169 नए संक्रमित और एक मौत, गुरुवार 23 फरवरी को कोरोना के 193 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार 22 फरवरी को कोरोना के 125 नए संक्रमित और एक मौत, मंगलवार 21 फरवरी को कोरोना के 95 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 20 फरवरी को कोरोना के 119 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में कोरोना से बड़ी राहत जारी
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत जारी है। उत्तराखंड राज्य फिलहाल चौथे दिन भी कोरोना से मुक्त है। लगातार नवें दिन भी कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। साथ ही 42वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 26 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। एक दिन पहले शनिवार 25 फरवरी को भी कोई संक्रमित नहीं मिला था। रविवार को भी उत्तराखंड के स्वास्थ्य महकमे ने मीडिया को कोरोना की रिपोर्ट जारी नहीं की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104687 है। इनमें से 100547 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.05 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।