Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में फिर से बर्फ से ढकने लगी हैं चोटियां, पहाड़ों में जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, दून में कल से बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर से पर्वतीय इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है। ऊंची चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। जो कि अगले चार से पांच दिन तक रहने की संभावना है। ऐसे में पर्वतीय जिलों में ऊंची चोटियां बर्फ से ढकने लगी हैं। इस बीच रविवार की दोपहर बाद चमोली जनपद में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। साथ ही निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जोशीमठ नगर में भी हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 27 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 फरवरी और एक मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों के साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। दो मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रह सकता है। शेष इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। तीन मार्च को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का यलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के लिए 28 फरवरी से दो मार्च तक यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओवावृष्टि की संभावना है। एक और दो मार्च को भी राज्य के जिलों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में फिलहाल तापमान से राहत है, लेकिन आगामी दो से तीन दिन बाद इसमें वृद्धि दर्ज की जाएगी। सोमवार 27 फरवरी की सुबह साढ़े 10 बजे देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। 28 फरवरी को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ सकता है। इसके बाद एक मार्च से छह मार्च तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री से लेकर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस बीच 28 फरवरी से लेकर चार मार्च तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।