Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 16, 2026

धामी सरकार के छह साल, भ्रष्टाचार से हाल बेहाल: डॉ जसविंदर सिंह गोगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने हर जिले में सरकार के भूमि घोटाले को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। देहरादून में पत्रकार वार्ता को महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी और प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए

पत्रकार वार्ता में देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जल्दी ही रुद्रप्रयाग जिले के लोक निर्माण विभाग के महत्वपूर्ण तीन निरीक्षण भवनों दुग्गल बिट्टा, फाटा और गुप्तकाशी को औने-पौने दामों में अपने चहेतों को नीलाम कर देगी। राज्य सरकार उत्तराखंड इन्वेस्टमैंट एण्ड इन्फ्रास्टक्चर बोर्ड (यूआईआईडीबी) के माध्यम से राज्य की हजारों बीघा जमीन और सम्पतियों को 90 साल तक के लिए निजी हाथों में सोंपने जा रही है। इस कड़ी में यूआईआईडीबी ने नैनीताल के पटुवा डांगर की 14 एकड़ भूमि पर प्रीमियम रिजार्ट बनाने, हरिद्वारा के अलकनंदा होटल और ऋषिकेश के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को पीपीपी मोड में पिछले दरवाजे से सितारा होटल बनाने के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सरकार के इस नापाक इरादे को जनता तक पंहुचाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी राज्य के हर जिले में प्रेस वार्ता कर रही है। सड़क पहुंच मार्ग और सभी सुविधाओं से सुसज्जित रुद्रप्रयाग जिले के ये तीनों निरीक्षण भवन उन स्थानों पर हैं, जहां पर कोई भूमि ही उपलब्ध नहीं है। इसलिए ये भूमि बेशकीमती हैं और केदार घाटी की धरोहर भी हैं। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह राज्य सरकार इन निरीक्षण भवनों की भूमि को अपने चहेतों को सैकड़ो कक्षों वाले सितारा होटल बनाने के लिए नीलाम कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के प्रदेस महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक यूआईआईडीबी को 1200 एकड़ भूमि याने 6000 बीघा से अधिक सरकारी विभागों की जमीन देने के प्रस्तावों को हस्ताक्षर कर स्वीकृति दे चुके हैं। कई हजार बीघा जमीन के प्रस्ताव मुख्यमंत्री की पास अनुमति के लिए लंबित पड़े हैं। अभी तक हुई तीन निविदाओं के शर्तो से ये सिद्ध हुआ है कि सरकार का इरादा इन सभी भूमियों और सम्पतियों को अपने नजदीकी राज्य से बाहर के बड़ें लोगों को आसान शर्तो पर देने का है। 90 साल बाद ये लीज होल्डर मालिक भी बन सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि जमीनों के अलावा सरकार ने जल्दी ही लोक निर्माण विभाग के 25 निरीक्षण भवन और पर्यटन विभाग के कुछ होटलों को लीज पर निजी हाथों में देने का सैद्धांतिक निर्णय ले लिया है। 2022 में मंत्रिमण्डल ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर राज्य की जमीनों और सम्पतियों को यू0आई0आई0डी0बी के माध्यम से निजी हाथों में देने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। इन सभी भूमियों और सम्पतियों को देने का निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भाजपा की धामी सरकार ने इससे पहले 2023 को मसूरी स्थित पार्क एस्टेट (हाथीपांव) की 30 हजार करोड़ बाजार भाव की लगभग 142 एकड़ सरकारी भूमि को राजस एरो स्पोर्ट्स एण्ड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को 15 सालों के लिए केवल 1 करोड़ रुपया प्रति साल की लीज पर दे दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2018 में त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने राज्य के भूकानून में परिवर्तन कर राज्य की निजी जमीनों को निजी हाथों में बेचने का चोर दरवाजा खोला था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस निर्णय के बाद उत्तराखण्ड की सारी निजी भूमियां बिक गई थी। पुष्कर धामी सरकार ने राज्य के भूकानून को और लचर करते हुए 2022 से औद्योगिक प्रयोजन , होटल या शिक्षण संस्थान आदि के लिए खरीदी भूमि को प्लाटिंग कर भी बेचने का रास्ता खोल दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों पर सारी निजी जमीनें बिकवाने के बाद धामी सरकार की कुदृष्टि सरकारी विभागों की महत्वपूर्ण भूमियों और सम्पतियों पर पड़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार के इन मंसूबों को पूरा होने नहीं देगी। रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कार्यकर्ता इन तीनों सम्पतियों पर रक्षा सूत्र बांधकर इनको निजी हाथों में जाने के विरोध में आंदोलन शुरु करेंगे और केदार भूमि की जमीनों व सम्पत्ति को निजी हाथों में जाने नहीं देगें। उत्तराखंड कांग्रेस राज्य भर में सरकारी जमीनों और सम्पतियों को बचाने के लिए आंदोलन करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।