Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 17, 2026

कमलागिरी फाउंडेशन की कार्यशाला, ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता पर चर्चा

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) के तत्वावधान में कमलागिरी फाउंडेशन की ओर से “Ozone Protection: From Awareness to Field Action” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन देहरादून स्थित  तूलाज यूनिवर्सिटी के सभागार में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता तथा आमजन और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक स्तर पर सक्रिय करने के प्रति जागरूक करना रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ सुमन सिंह ने कहा कि कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, ओजोन परत के महत्व, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके संरक्षण के लिए केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जागरूकता को व्यवहारिक कदमों और सामुदायिक सहभागिता में बदलना आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा अपने आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, ओजोन संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता को विद्यालयों और स्थानीय समुदायों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कमलागिरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए उन्हें समाज के विभिन्न वर्गो तक पहुंचाना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़कर उन्हें भविष्य के पर्यावरण प्रहरी के रूप में तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान कार्यशाला यूकेपीसीबी से पर्यावरण अभियंता सुभाष चन्द्र पंवार, रविंदर पुंडीर, श्रीमती रचना नौटियाल, सौरभ पांडेय, तूलाज यूनिवर्सिटी से शैलेन्द्र कुमार तिवारी प्रो. वाईस चांसलर, डॉ उपाध्याय रजिस्ट्रार, डॉ सुगम गुप्ता, विद्यार्थियों एवं उद्योगिक प्रक्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिभागी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।