Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह मजदूरों की जलकर मौत, 12 घायल

देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अग्निकांड में 12 लोग बुरा तरह झुलस गए हैं। नजदीकी अस्पताल में सबको भर्ती कराया गया है। घायलों में चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

आंध्र प्रदेश में एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में बुधवार की देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अग्निकांड में 12 लोग बुरा तरह झुलस गए हैं। नजदीकी अस्पताल में सबको भर्ती कराया गया है। घायलों में चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह देर रात गैस लीकेज को बताया जा रहा है। एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनोमिथाइल गैस के रिसाव के चलते आग लग गई। बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई।
बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया। उस समय फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में 18 लोग काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।