Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

देहरादून में शराब, स्मैक और चरस के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, इनमें तीन महिलाएं भी शामिल

देहरादून में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन महिला तस्कर हैं। ये गिरफ्तारियां अलग-अलग स्थानों और थाना क्षेत्र से की गई हैं।

देहरादून में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन महिला तस्कर हैं। ये गिरफ्तारियां अलग-अलग स्थानों और थाना क्षेत्र से की गई हैं।
ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान एक महिला को अंग्रेजी शराब के 50 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे सीमा डेंटल रोड वीरभद्र तिराहा आईडीपीएल ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। महिला शौकीन पत्नी अनवर निवासी लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश है।
उधर डोईवाला पुलिस ने एक पूर्व गैंगस्टर महिला तस्कर को देशी शराब के 96 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। उसे गश्त के दौरान मियावाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अनीता पत्नी रामकुमार निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश थाना ऋषिकेश देहरादून पर पहले से ऋषिकेश, रानीपोखरी, रायवाला, डोईवाला में करीब 30 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
कैंट पुलिस ने देशी शराब के 60 पव्वों के साथ एक तस्कर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरआइएमसी के निकट गौरव कुमार पुत्र राम चन्द शाह निवासी लोहार गली डाकरा थाना कैन्ट देहरादून को पकड़ा गया है।
प्रेमनगर पुलिस ने एक महिला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान राणा शूटिंग रेंज के पास से वर देवी पत्नी मानसिंह निवासी ग्राम खारा खेत थाना मसूरी देहरादून को उस समय पकड़ा, जब पर प्लास्टिक के जेरिकन में शराब लेकर जा रही थी।


सहसपुर पुलिस ने हजारों की कीमत की स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर रोड पीर बाबा की मजार के पास से शक्ति सिंह पुत्र सुरेश निवासी भोजा वाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून को 12.00 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। स्मैक की अनुमानित लागत 96000 रुपये है। कैंट कोतवाली पुलिस ने रोहन उर्फ तादू पुत्र जगत सिंह निवासी चाय बागान प्रेम नगर टी स्टेट निकट पावर हाउस से 120 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।