देहरादून के विकासनगर बाजार में बुजुर्ग से की लूट, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

उत्तराखंड में देहरादून के विकासनगर बाजार में एक बुजुर्ग से छोटा हाथी वाहन चालक ने लूटपाट कर दी। सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की और पकड़ लिया। पुलिस ने लूटी गई राशि भी बरामद कर ली। साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक चकराता तहसील के ग्राम बईला निवासी सुकिया ने लूट की सूचना दी थी। बताया कि दिनदहाड़े विकासनगर बाजार से एक व्यक्ति उनसे 2100 रुपये लूट कर फरार हो गया। आरोपी के छोटा हाथी वाहन में होने की सूचना पर पुलिस ने विकासनगर बाजार से बाहर निकलने वाले रास्तों की घेरेबन्दी कर वाहनों की चेकिंग की। देहरादून रोड बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर के पास से देहरादून की ओर जा रहे छोटा हाथी वाहन के साथ ही पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। आरोपी सूरज प्रकाश पुत्र विजेंद्र निवासी लखन वाला थाना सहसपुर देहरादून है। उससे 2100 रुपये बरामद कर लिए गए।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






