उपनलकर्मियों पर मुकदमे हों वापस, या फिर मेरे खिलाफ भी हो मुकदमाः उमा

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि उपनलकर्मियों पर दर्ज मुकदमों का वापस किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो उनके खिलाफ भी उसी एक्ट में मुकदमा किया जाए। उन्होंने रैलियों को लेकर अपनाए जा रहे दोहरे मापदंड पर भी सवाल उठाए। इस संबंध में उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात करके उन्हें एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को उपनल कर्मियों की जो रैली निकाली गयी थी, उसमें पुलिस ने 400 उपनल कर्मियों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी सल्ट में जो विधानसभा उपचुनाव हुए, वहां भाजपा और कांग्रेस वदोनों ने बड़ी बड़ी चुनावी रैली की। वहां कोई महामारी एक्ट का मुकदमा इन दोनों पार्टियों पर दर्ज नहीं किया गया।
उन्होंने आगे कहा 17 अप्रैल के मुख्यमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम में वो भी पूरे समय उपस्थित थी, तो मुझ पर भी उपनल कर्मियों के साथ साथ मुकदमा किया जाये। या फिर उपनल कर्मियों पर किये गए मुकदमे को वापस लिया जाये। पुलिस दोहरा मापदंड ना करे। ज्ञापन देने वालों में राजीव तोमर, प्रीति गुप्ता, सुशील चौधरी, नवाब सिद्दीकी, वसीम अंसारी, दीपक सेलवान, राजिंदर सिंह, अंकित कुमार, बुद्धि शाह आदि शामिल थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






